Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गिरिडीह में बैंक मैनेजर के घर का दरवाजा तोड़कर चोरी सरिया में चोर बर्तन समेत कई सामान ले गए मकान में नहीं रहता…




गिरीडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के खेसकरी गांव में एक बैंक मैनेजर के बंद मकान में चोरी हुई है। चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर सामान खंगाला। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की। खेसकरी गांव के संतोष कांत चेन्नई में बैंक मैनेजर हैं। उनका परिवार सरिया में रहता है, जिससे खेसकरी का मकान अक्सर खाली रहता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने सरिया पुलिस को चोरी की सूचना दी। थाना प्रभारी पिक्कू कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मकान में कोई नहीं रहता था। चोर दरवाजा तोड़कर घुसे थे और बर्तन समेत कुछ सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। परिजनों ने चोरी हुए सामान की सही जानकारी के लिए घर के बाकी सामानों का मिलान शुरू किया है। ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में रात की गश्त बढ़ाने और चोरी रोकने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top