Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

त्योहारों से पहले आ जाएगा महंगाई भत्ते का पैसा हजार की बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा…


Last Updated:

8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का जल्द ऐलान किया जा सकता है. कर्मचारी संगठनों ने डिमांड की है कि इस बार त्योहारों से पहले ही डीए की रकम भेज दी जाए. अनुमान है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 या 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो 50 हजार की बेसिक सैलरी पर कितनी बढ़ोतरी होगी.

त्योहारों से पहले आ जाएगा डीए का पैसा, 50 हजार की बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?Zoom

सरकार इस बार 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है.

नई दिल्ली. कर्मचारी संगठनों ने सरकार से डिमांड की है कि इस बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का ऐलान जल्दी कर दिया जाए. माना जा रहा है कि सरकार इस बार 3 या 4 फीसदी महंगाई भत्ते का ऐलान कर सकती है. महंगाई भत्ते का भुगतान भी त्योहारों से पहले हो जाएगा. कर्मचारी संगठनों ने कहा है कि इस बार महंगाई भत्ते की प्रक्रिया को समय पर शुरू कर दिया जाए. अभी महंगाई भत्ते की दर बेसिक सैलरी की 60 फीसदी है, जबकि आगे बढ़ोतरी के बाद यह 64 फीसदी तक जा सकती है.

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और कामगार संघ ने वित्त मंत्रालय से कहा है कि 1 जुलाई, 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए. उन्होंने व्यय विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि डीए बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए महंगाई के आंकड़ों पर फॉर्मूला तय करना जरूरी है. इसे तय करने के लिए प्रस्ताव को जल्द सक्षम अधिकारी के पास भेज दिया जाना चाहिए.

अभी कितनी है डीए की दर
कर्मचारी संघ ने बताया कि जनवरी, 2026 में बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता की दर 60 फीसदी पहुंच गई थी. इस बार 3 या 4 फीसदी डीए बढ़ने का अनुमान है. इसके बाद महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 64 फीसदी तक पहुंच जाएगा. बीते तीन साल में महंगाई भत्ता करीब 18 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. जुलाई 2023 में 4 फीसदी बढ़कार 50 किया गया था, जबकि जुलाई 2024 में फिर इसे बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया. जनवरी, 2025 में 55 फीसदी तो जुलाई, 2025 में 58 फीसदी कर दिया गया था.

50 हजार की बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये तो मौजूदा 60 फीसदी डीए के हिसाब से 30 हजार रुपये का महंगाई भत्ता मिलता है. मान लीजिए कि जुलाई से 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान होता है तो डीए बढ़कर 64 फीसदी हो जाएगा. तब बेसिक सैलरी पर कुल 32 हजार का महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा. इसका मतलब है कि महंगाई भत्ता लागू होने के बाद 50 हजार की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की पगार 2 हजार रुपये बढ़ गई है. हालांकि, अगर 3 फीसदी का ही डीए बढ़ाया गया तो सैलरी में सिर्फ 1,500 रुपये का इजाफा होगा, क्योंकि तब 50 हजार की बेसिक पर 31,500  रुपये ही महंगाई भत्ता मिलेगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top