Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुमला में अंधविश्वास में महिला की हत्या मिर्गी का दौरा आने पर महिला पर तंत्र मंत्र करने का शक डायन बताकर कुल्हाड़ी से…




गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के खटगांव में अंधविश्वास के चलते एक 40 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका की पहचान तारामणि देवी (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को तारामणि देवी खेत से काम कर लौटने के बाद घर से कुछ दूरी पर नल के पास बर्तन धो रही थीं। तभी गांव के सामेल डुंगडुंग ने पीछे से कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सामेल डुंगडुंग को मिर्गी के दौरे आते थे। वह तारामणि देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाता था। परिजनों ने बताया कि पिछले साल भी सामेल ने तारामणि पर टांगी से हमला किया था, लेकिन तब वह बच गई थीं। उस समय थाने में सूचना देने पर बांड पत्र भी लिखवाया गया था। दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद भी चल रहा था आरोपी ने गुरुवार को पालकोट थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद भी चल रहा था, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि इसे डायन बिसाही का रूप देने का प्रयास किया गया हो। मृतका के पति अनमोल केरकेट्टा ने थाने में मामला दर्ज कराया है। तारामणि देवी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंकित केरकेट्टा (17) गोवा में काम करता है, जबकि छोटा बेटा अमृत केरकेट्टा (13) अपनी मां के साथ रहता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top