Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

प्रोटेस्ट में वेंटिलेटर पर गई साल की युवती की तबीयत अब कैसी अस्पताल ने दिया बड़ा अपडेट…


जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में घायल हुई युवती को लेकर दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ने बड़ा अपडेट दिया है. प्रोटेस्ट में बुरी तरह घायल हुई युवती की हालत इतनी खराब थी कि उसे शुरुआत में वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि आज पूरे 10 दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

हालत स्थिर होने के बाद युवती को गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है हालांकि कोई परेशानी होने पर वह फॉलोअप के लिए आ सकती है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवती की हालत अब पूरी तरह ठीक है और वह सामान्य जीवन जीने की स्थिति में है.

युवती को 20 जुलाई 2026 को विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक कथित हादसे के बाद गंभीर हालत में आरएमएल अस्पताल लाया गया था. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इमरजेंसी विभाग में उसका तुरंत इलाज शुरू किया और हालत गंभीर होने के कारण उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया.

डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआती दिनों में युवती की स्थिति बेहद नाजुक थी. उसे सांस लेने में दिक्कत होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगातार निगरानी और गहन चिकित्सा के जरिए उसका इलाज किया.

इलाज के दौरान उसकी तबीयत में लगातार सुधार होता गया. हालत स्थिर होने पर डॉक्टरों ने उसे सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटा दिया. करीब एक सप्ताह आईसीयू में इलाज के बाद उसे आगे की रिकवरी और पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के लिए अस्पताल के नर्सिंग होम वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया.

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, भर्ती के 10वें दिन युवती पूरी तरह होश में है, सतर्क है और सामान्य रूप से बातचीत कर रही है. उसका रक्तचाप और अन्य जरूरी स्वास्थ्य संकेतक पूरी तरह सामान्य हैं.

डॉक्टरों ने बताया कि वह अब सामान्य भोजन कर रही है, बिना किसी सहारे के चल-फिर सकती है और अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां भी खुद करने लगी है. उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि छुट्टी के समय युवती को आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और नियमित फॉलो-अप के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उसकी रिकवरी पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनी रहे.

डॉक्टरों ने कहा कि समय पर इलाज, लगातार निगरानी और विशेषज्ञों की देखरेख के कारण युवती की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top