Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में झाड़ फूंक में उलझे रहे परिजन बच्चा मरा डायरिया से पीड़ित था साल का नीरज जब तक अस्पताल पहुंचते हो गई…




चार साल का मासूम नीरज जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। उसे लगातार दस्त हो रहे थे। शरीर कमजोर पड़ता जा रहा था। हालत बिगड़ रही थी। लेकिन परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। उन्हें उम्मीद थी कि ओझा के उपचार से बच्चा ठीक हो जाएगा। इसी इंतजार में समय निकलता गया। बीमारी बढ़ती गई। जब तक परिजनों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्चे को चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का नाम निर्मल भोक्ता है। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में जिस बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। हालत गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचे जानकारी के अनुसार, नीरज को अचानक दस्त की शिकायत हुई थी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य बीमारी समझा। लेकिन धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद परिवार के लोग उसे किसी योग्य डॉक्टर के पास नहीं ले गए। गांव में ही झाड़-फूंक कराते रहे। बच्चे की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने का फैसला करते, तब तक उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी थी। उसे जल्दबाजी में चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार साल के बच्चे की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। उपाधीक्षक बोले- झाड़-फूंक छोड़ें, तुरंत अस्पताल पहुंचें घटना पर चतरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि डायरिया जैसी बीमारी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मरीज को झाड़-फूंक के भरोसे छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि दस्त या डायरिया की शिकायत होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल लेकर आएं। सदर अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। डॉक्टरों के अनुसार, डायरिया में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलते हैं। इससे मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। बच्चों के मामले में खतरा और बढ़ जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top