Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में पटाखों से से अधिक घायल आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे सभी घायलों का सदर अस्पताल में चला इलाज…




दीपावली की खुशियों के बीच आतिशबाजी कई परिवारों के लिए मुसीबत बन गई। पटाखे चलाने के दौरान हुए हादसों में बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। किसी के हाथ झुलस गए, तो किसी के पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से घायलों को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या बढ़ने से देर रात तक इलाज का सिलसिला चलता रहा। बताया जाता है कि कई जगह लोग लापरवाही से पटाखे चला रहे थे। कुछ लोग शराब के नशे में आतिशबाजी कर रहे थे। वहीं, कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों को भी पटाखे थमा दिए थे। बच्चे पटाखे जलाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। किसी का हाथ झुलस गया, तो किसी को पटाखे की चिंगारी से चोट लगी। हादसों के बाद परिजन आनन-फानन में घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दीपावली की रात अस्पताल में बच्चों की संख्या अधिक रही। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज घायलों के इलाज को लेकर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सक्रिय रही। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अजहर ने बताया कि दीपावली की आतिशबाजी के दौरान कई बच्चे और बड़े घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। किसी के हाथ जले हैं, तो किसी के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अधिकांश की स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी मरीज को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है। हालत में सुधार होने के बाद मरीजों को घर भेजा जाएगा। बच्चों को पटाखों से रखें दूर डॉ. अजहर ने लोगों से आतिशबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखे चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। अभिभावकों को चाहिए कि छोटे बच्चों को पटाखे बिल्कुल न दें। उन्हें आतिशबाजी से दूर रखें। यदि बड़े लोग पटाखे जला रहे हैं, तो बच्चों को सुरक्षित दूरी पर रखें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top