Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में बंद हार्डवेयर दुकान में आग लगी दीपावली का स्टॉक समेत लाख का सामान जला शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका…




चतरा जिले के मयूरहंड में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से बंद हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। दुकान चौपारण रोड पर मयूरहंड थाना और ब्लॉक के पास है। आग में दीपावली के लिए मंगाया गया सामान जल गया। नुकसान 5-6 लाख रुपए का बताया गया है। दुकान का नाम ‘मां दुर्गा हार्डवेयर’ है। इसके मालिक मयूरहंड निवासी रामसेवक साव उर्फ सूसून साव ने बताया कि दुकान उनके घर से सटी हुई है। दीपावली के बाद दुकान बंद थी, तभी अंदर आग लग गई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जाहिर की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने दुकान के बाहर रखे बालू और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आखिरकार काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और यह भीषण आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी। दुकानदार के अनुसार, इस आगजनी में दीपावली के लिए रखे गए पेंट, तारपीन तेल, लगभग 250 बाल्टियां, गार्डन पाइप, रस्सी के बंडल, पेंट रोलर और तार वाली जाली समेत 5 से 6 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। घटना के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार को निर्देश दिया है कि वे नुकसान का सही आकलन कर एक लिखित आवेदन के साथ रिपोर्ट सौंपे, ताकि उसे अंचल अधिकारी मनीष कुमार को अग्रसारित किया जा सके और प्रशासनिक प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top