Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पाकुड़ में काली पूजा हुई पाठों की बलि दी गई जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में पूजा श्मशान काली मंदिर में करीब साल…




पाकुड़ जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को काली पूजा की गई। पूजा के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पाकुड़ शहर के कलिकापुर, सिंधीपाड़ा, रेलवे फाटक, रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, अन्नपूर्णा कॉलोनी, कालीभषाण पोखर, राजापाड़ा और शमशान काली मंदिर में पूजा हुई। राजापाड़ा स्थित श्मशान काली मंदिर में सुबह से अपराहन तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोग स्नान कर नए परिधान पहनकर मां के दर्शन के लिए पहुंचे। स्थानीय लोग शमशान काली को जागृत देवी मानते हैं। यहां करीब 300 साल से पूजा हो रही है। शुभ मुहूर्त में पुरोहित ने पूजा कराई। पूजा से पहले मां की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर उनके स्थान पर लाया गया। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। वहीं, शमशान काली पूजा के साथ-साथ मेला का भी आयोजन होता है। मेला में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई लोग मेला का जमकर आनंद उठाते देखे गए। मेला में जहां खिलौने चूड़ी गुब्बारे के अलावा कई दुकानें लगाई गई थी। वहीं इसके अलावा खाने-पीने के भी काफी स्टॉल लगाए गए थे। पाकुड़ जिले के साथ पश्चिम बंगाल से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। पहाड़ और जंगल में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक कपड़े पहनकर आए। कलिकापुर स्थित डायमंड क्लब में भी काली पूजा हुई। यहां करीब 50 साल से पूजा की जा रही है। वहीं शहर के अन्नपूर्णा कॉलोनी और कालीभषाण पोखर के पास भी 30 से 40 वर्षों से मां काली की पूजा होती आ रही है। दोनों स्थान पर भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं इसके अलावा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई है। काली पूजा के साथ भैरव बाबा की पूजा भी हुई। शहर के हाटपाड़ा, कलिकापुर और राजपाड़ा में आकर्षक पंडालों में विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गईं। वहीं, पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top