हजारीबाग | हजारीबाग में स्नैचिंग और जेवरात ठगा का एक नया तरीका अपराधियों ने इजाद किया है। सोमवार को रात 7:00 बजे सुनसान रास्ते में अपराधियों ने चेकिंग के नाम पर एक व्यक्ति से ढाई लाख से अधिक मूल्य के सोने की अंगूठी ले लिए। भुक्तभोगी राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव के छोटे भाई अनिल यादव हैं। जो पीएचडी विभाग से हाल ही में रिटायर हुए है। बताया कि वह नया बस स्टैंड शीतल छाया होटल के पीछे के रास्ते से गुजर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग हेलमेट पहने हुए उनके पास पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती रोका। और ठगी की। इस संबंध में भुक्तभोगी ने बड़ा बाजार ओपी में लिखित शिकायत की है।
Source link