भास्कर न्यूज | चंदनकियारी एसएनए छऊ केंद्र चंदनकियारी में सोमवार को सरायकेला छऊ संगीत पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार चौधरी, संगीत नाटक अकादमी के प्रतिनिधि प्रवीन कुमार दुरेजा, परीक्षित महतो व दुर्गा दे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के प्रथम दिन त्रिनेत्र आर्ट के कलाकार देवराज दुबे, संजय कर्मकार एवं पोतोम मुखी ने सरायकेला छऊ संगीत की बारीकियों और पारंपरिक वाद्य संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने संगीत की विभिन्न विधाओं की जानकारी देने के साथ ही प्रस्तुति के माध्यम से छऊ संगीत की समृद्ध परंपरा से प्रतिभागियों को परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान छऊ संगीत की परंपरा, उसकी शैली एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की गई। डॉ. संजय कुमार चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बताया कि आगामी दो दिनों में भी कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रस्तुति का क्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप कुमार जेना, विजय कुमार, आशुतोष कुमार, राखो बाउरी आदि का योगदान रहा।
Source link