Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीकर मंडी में किसानों के लिए सस्ते बीज उपलब्ध निजी कंपनियों के मुकाबले तक कम दाम जानें पूरी जानकारी…


होमफोटोकृषि

सीकर मंडी में 50% तक सस्ते बीज, रबी बुवाई के लिए 15 से अधिक किस्में उपलब्ध

Last Updated:

Sikar Agriculture News: सीकर मंडी में किसानों के लिए कम कीमत पर बीज उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां कुछ बीज निजी कंपनियों के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत तक कम दाम में मिल रहे हैं. इससे किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिल सकती है. किसान बीज खरीदने से पहले उसकी किस्म, गुणवत्ता, पैकिंग और निर्धारित कीमत की जानकारी जरूर जांच सकते हैं.

Agriculture News: रबी बुवाई सीजन शुरू होते ही किसानों के लिए राहत की खबर है. नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन (एनएससी) ने सीकर कृषि उपज मंडी स्थित बीज काउंटर पर 15 से अधिक किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाए हैं. एनएससी के अनुसार इन बीजों की कीमत निजी कंपनियों के मुकाबले 50 से 60 प्रतिशत तक कम है. सीकर, चूरू और झुंझुनूं में किसानों को इन बीजों की उपलब्ध कराया जाएगा.

एनएससी की ओर से सीकर, चूरू और झुंझुनूं की तहसीलों में 2 से 3 अधिकृत डीलर नियुक्त किए गए हैं. प्रथम चरण में तीनों जिलों के 20 से अधिक काउंटरों तक बीज पहुंच चुके हैं. सीकर जिले में करीब 30 काउंटर स्थापित किए गए हैं. किसानों की सुविधा को देखते हुए सीकर मंडी स्थित एनएससी काउंटर शनिवार और रविवार को भी खुला रखा जा रहा है.

एनएससी काउंटर पर सरसों की गिरिराज किस्म 112 रुपए प्रति किलो में उपलब्ध है, जबकि निजी बाजार में इसका भाव करीब 800 रुपए प्रति किलो तक बताया जा रहा है. इसी तरह सरसों आरएच-725 का एनएससी भाव 150 रुपए प्रति किलो है, जबकि निजी कंपनियों में इसकी कीमत करीब 800 रुपए प्रति किलो तक है. इससे किसानों को बीज खरीद में बड़ी बचत हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सब्जियों के बीजों में भी एनएससी की दरें निजी बाजार की तुलना में कम हैं. मिर्च अर्का मेघना 22 हजार रुपए प्रति किलो में उपलब्ध है, जबकि निजी कंपनियों में इसका औसत भाव करीब 30 हजार रुपए है. ब्रोकली पीपीबी-1 का एनएससी भाव 15 हजार रुपए और निजी कंपनियों में करीब 20 हजार रुपए प्रति किलो है. इस तरह मिर्च के बीज में किसानों को करीब 8 हजार रुपए प्रति किलो तक की बचत हो सकती है.

एनएससी काउंटर पर धनिया प्रभा-पी 382 रुपए प्रति किलो, मूली पूसा गुलाबी 580 रुपए, मटर पीबी-89 और काशी उदय 104 रुपए, मटर एनएससी-12025 217 रुपए, पालक आलग्रीन 172 रुपए, मैथी पीईबी 230 रुपए, मूली केएन-40 400 रुपए, भिंडी पूसा-5 280 रुपए और चना जीएनजी-1581 90 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. कई किस्मों की कीमत निजी बाजार में इससे काफी अधिक है.

वर्तमान में एनएससी की ओर से तिलहन, दलहन और सब्जियों सहित अन्य फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. अक्टूबर से गेहूं और जौ के उच्च उपज देने वाले प्रमाणित बीजों की आपूर्ति भी शुरू की जाएगी. इसके लिए सीकर जिले में किसानों से बीज की मांग को लेकर सर्वे किया जा रहा है, ताकि मांग के अनुसार बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

एनएससी के मंडी केन्द्र सीकर के प्रभारी गोपाल लाल जाट ने बताया कि सीकर मंडी सहित सीकर, चूरू और झुंझुनूं के 30 से अधिक काउंटरों पर रबी सीजन की 15 से अधिक प्रमाणित किस्मों के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं. उन्होंने बताया कि किसानों को एनएससी के बीज निजी कंपनियों के मुकाबले 50 से 60 प्रतिशत तक सस्ते भाव में मिल रहे हैं. सरसों, चना, मटर, धनिया, मूली, पालक, मेथी, ब्रोकली, भिंडी, मिर्च और जई सहित कई फसलों के बीज किसान खरीद सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top