Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पत्नी और बच्चा घायल चालक वाहन छोड़कर भागा पुलिस ने हाइवा जब्त किया…




धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-19 पर हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे उत्तम कुंभकार की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। यह हादसा देबियाना गेट के पास हुआ। बागसुमा निवासी उत्तम अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। टक्कर से उनका हेलमेट टूट गया। घायल पत्नी और बच्चे को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा। एनएच-19 पर वाहनों की कतार हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाइवा जब्त कर लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद एनएच-19 पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और पत्नी-बच्चा घायल हुए हैं। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। -अजीत भारती, निरसा थाना प्रभारी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top