Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जमशेदपुर झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर बना स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य में पहला स्थान कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी से मिली रैंकिंग…




जमशेदपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने यह सर्वेक्षण कराया था। शहर में घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे को अलग करना, सार्वजनिक जगहों की सफाई और ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण पर काम किया गया। कचरा संग्रहण और परिवहन के लिए GPS से लैस वाहनों का इस्तेमाल हुआ। QR कोड और GIS आधारित निगरानी से सफाई सेवाओं को ट्रैक किया गया। 3R मॉडल और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया गया शहर में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कंपोस्टिंग और बायोमीथेनेशन सुविधाएं विकसित करने के साथ पुराने जमा कचरे के निस्तारण पर भी काम किया गया। Reduce, Reuse and Recycle यानी 3R मॉडल और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया गया। बड़े कचरा उत्पादकों को भी अपने स्तर पर कचरे का प्रबंधन करने के लिए जोड़ा गया। इस काम में नागरिकों, स्कूलों, आवासीय सोसायटियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सामुदायिक संगठनों और सफाई मित्रों की भागीदारी रही। Tata Steel UISL, नागरिक प्रशासन और अन्य हितधारकों ने मिलकर काम किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top