Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बेटे ने मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या पलामू में शराब के नशे में कमरे में पेशाब करने पर हुआ था…




पलामू जिले की पांकी पुलिस ने ढूब गांव के गुनी भुइयां (50) की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मनतोरवा देवी (47) और बड़े बेटे कैलू भुइयां (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की है। गुनी की 9 नवंबर की रात कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी। उनका शव घर से मिला था। घटना के बाद पत्नी फरार थी, जबकि बेटे पर संदेह जताया गया था। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही थी। लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बुधवार को बताया कि गुनी शराब के नशे में अक्सर पत्नी से विवाद और मारपीट करते थे। पत्नी से की थी मारपीट सोमवार रात उन्होंने नशे में कमरे में पेशाब कर दी थी। इसे लेकर पत्नी से उनका विवाद हुआ और वे उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान बड़ा बेटा वहां पहुंचा और मां को अलग किया। इसके बाद गुनी बेटे से उलझ गए और गाली देने लगे। पुलिस के मुताबिक, गुस्से में बेटे कैलू ने कुल्हाड़ी से उन पर वार किया। गुनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top