Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में छठ में सताएगी ठंड नवंबर तक डिग्री पहुंच सकता है रांची का पारा उत्तर पश्चिमी हवाओं से गिरेगा मिनिमम टेंपरेचर…




झारखंड में छठ महापर्व के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। वहीं, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम में इस बदलाव का असर छठ घाटों पर भी देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह अर्घ्य देने के लिए घरों से निकलने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर के मध्य तक राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी रांची में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में छठ के दौरान सुबह के समय गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा रात का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से झारखंड में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से रात के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ेगी। इसका असर खासकर रात और सुबह के समय अधिक महसूस होगा। मौसम के इस बदलाव से राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार छठ के दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत की तुलना में अधिक ठंड महसूस होने की संभावना है। सुबह धुंध और कुहासा, दोपहर में निकलेगी धूप मौसम में बदलाव के बीच राज्य के कई हिस्सों में सुबह धुंध और हल्के कुहासे का असर देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा इन तारीखों पर राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना भी जताई गई थी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने से मौसम में राहत मिल सकती है। इससे दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बना रहेगा। कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार फिलहाल नवंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। हालांकि, झारखंड में कड़ाके की ठंड कब से शुरू होगी, इसे लेकर मौसम विभाग ने अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई है। तापमान में कितनी गिरावट आएगी, यह आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति और दिशा पर निर्भर करेगा। फिलहाल छठ के दौरान सुबह और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। विशेषकर सुबह के अर्घ्य के समय घाटों पर ठंडी हवाओं का एहसास हो सकता है। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top