Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टीम तुलसी में खान व लघु खनिज समिति के चेयरमैन नामित किए गए राजेश महतो



लोहरदगा| एफजेसीसीआई अध्यक्ष तुलसी पटेल द्वारा एक पत्र निर्गत कर यह जानकारी साझा की गई कि लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य राजेश महतो को टीम तुलसी में सत्र 2026-27 के लिये खान एवं लघु खनिज उप-समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। तुलसी पटेल जी ने यह जिम्मेदारी देते हुए कहा कि पूरे झारखंड क्षेत्र के अनेक जिलों में विभिन्न प्रकार के खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। झारखंड सरकार के रेवेन्यू का मुख्य स्रोत भी खनिज उत्खनन से मिलने वाली रॉयल्टी तथा टैक्स हैं। अतः झारखंड राज्य में खनिजों से होने वाली आय को देखते हुए जिलों के विकास का खाका तैयार करना है। उस पर जमीनी स्तर पर काम करना है। सरकार से सकारात्मक सहयोग लेना है। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राजेश महतो जी की है। आशा है कि राजेश महतो जी झारखंड राज्य के औद्योगिक विकास हेतु गंभीर प्रयास करेंगे। दी गई जिम्मेदारी निभाने हेतु ईमानदार प्रयास करते रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top