Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय ओबीसी जागरूकता सह अधिकार सम्मेलन चौधरी विकास बोले




भास्कर न्यूज | लातेहार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा झारखंड के तत्वावधान में रविवार को लातेहार पुलिस लाइन स्थित टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय ओबीसी जागरूकता सह अधिकार सम्मेलन हुआ। इसमें लातेहार, पलामू, गढ़वा से बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग पहुंचे। शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल, प्रदेश अध्यक्ष देवचरण दांगी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता रवि भूषण ने कहा कि ओबीसी समाज को हक और अधिकार के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया चल रही है। इसमें ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं है। इससे ओबीसी की वास्तविक आबादी का सही आंकड़ा सामने नहीं आएगा। उन्होंने एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। चौधरी विकास पटेल ने कहा कि जनगणना के पहले चरण में ओबीसी को उचित स्थान नहीं मिला है। 2011 की जनगणना में भी ओबीसी की आबादी का सही आंकड़ा सामने नहीं आया था। उन्होंने मांग की कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम बनाया जाए। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर 25 अक्टूबर को रांची में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें देशभर से लोग शामिल होंगे । मौके पर नीरज भोक्ता, विजय प्रताप भारती, दशरथ ठाकुर, प्रवीण कुमार अग्रवाल, अयोध्या जायसवाल, गोपाल प्रसाद, रवि भूषण कुशवाहा, मनोज चंद्रवंशी, राजू रंजन प्रसाद, श्यामबिहारी प्रसाद, नरेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, संजय प्रसाद, बद्री साव समेत अन्य लोग थे। समाज को अधिकार से वंचित किया जा रहा : देवचरण देवचरण दांगी ने कहा कि ओबीसी समाज को लगातार अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कई राज्यों में नियोजन में 27 प्रतिशत आरक्षण है। कई जिलों में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने विधायिका में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखी। कहा कि आंदोलन से ही समाज को हक और अधिकार मिल सकता है। सम्मेलन को धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश गुप्ता, उमेश कुमार सोनी, मोहर यादव ने भी संबोधित किया। एकजुट होकर अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top