Last Updated:
Delhi Police Encounter: देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहते हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न घटे. इसके अलावा आमलोगों की सुरक्षा की जा सके और अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके. दिल्ली पुलिस को अपने इस मुहिम में बड़ी सफलता मिली है.
दिल्ली पुलिस की दो वॉन्टेड क्रिमिनल्स के साथ मुठभेड़ हुई, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. (फोटो: ANI)
Delhi Police Encounter: देश की राजधानी दिल्ली में जब आमलोग चैन की नींद सो रहे थे, तब पुलिस के बहादुर जवान बदमाशों से लोहा ले रहे थे. दिल्ली पुलिस और वॉन्टेड क्रिमिनल्स के बीच एनकाउंटर में 26 राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है. इसके तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों को उसके अंजाम तक पहुंचा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है. दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड गोलियां चलने की जानकारी सामने आई है.
इनपुट पर एक्शन
पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम उस्मानपुर स्थित अपने घर आने वाले हैं. दोनों के जंगल के रास्ते से उस्मानपुर पहुंचने की सूचना थी. इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए रास्ते में घेराबंदी कर जाल बिछाया. बताया गया है कि जैसे ही दोनों बदमाश वहां पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए.
#WATCH | Delhi: Two criminals, Mohammad Kaif and Mohammad Jaseem, sustained bullet injuries to their legs in an encounter with the Special Staff team of Northeast Delhi Police in the Usmanpur area. Both were shifted to a hospital for treatment. The Special Staff team had received information that the two accused were expected to reach their home in Usmanpur through a forested route. Acting on the information, the police team laid a trap in the area. Police said the two accused allegedly opened fire at the police team upon reaching the spot, following which the police retaliated. Two police personnel also came under fire, with bullets hitting their bulletproof jackets, but both escaped unhurt. Approximately 26 rounds were fired from both sides during the encounter. Further investigation is underway: Delhi Police