Last Updated:
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ठंडा और सुहावना है. सुबह से चल रही हल्की-हल्की हवा और बारिश की बौछारों से गर्मी छूमंतर हो गई है और तापमान में भी गिरावट आई है. उमस भी नहीं है. वीकेंड से पहले IMD ने खुशखबरी है और बताया है कि अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.
आज दिल्ली का मौसम बेहद सुहावना है.
आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ही ठंडी-ठंडी हवा चल रही है. नोएडा-दिल्ली सहित कई शहरों के कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ रही हैं. वीकेंड से एक दिन पहले मौसम काफी हसीन हो गया है. इससे लोगों के भी चेहरे खिले हुए हैं. वहीं मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से लेकर शुक्रवार और उसके बाद भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है.
About the Author
प्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें