Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दामोदर नदी में स्नान के साथ छठ पर्व शुरू धनबाद में नहाय खाय पर घाटों पर जुटे श्रद्धालु व्रतियों ने सूर्य और छठी…




लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। इस अवसर पर दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने पवित्र दामोदर नदी में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया को नमन किया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का विधिवत शुभारंभ हो गया। नदी घाटों पर चहल-पहल देखने को मिली नहाय-खाय को लेकर सुबह से ही नदी घाटों पर चहल-पहल देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ दामोदर नदी पहुंचीं और स्नान किया। व्रतियों ने स्नान के बाद घरों में साफ-सफाई कर पूरी शुद्धता और नियम के साथ प्रसाद तैयार करने की शुरुआत की। नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाने की परंपरा है। व्रती इस प्रसाद को ग्रहण कर छठ व्रत की शुरुआत करते हैं। छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दामोदर नदी के घाटों पर छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। चारों ओर छठी मैया के जयकारे और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। पूरे कोयलांचल में छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। घरों से लेकर बाजारों तक पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फल, सूप, दउरा और पूजा सामग्री की खरीदारी भी तेज हो गई है। नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना होगा। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top