![]()
पाकुड़ में शुक्रवार को कद्दू-भात के साथ छठ पर्व शुरू हुआ। इसे लेकर बाजारों में कद्दू की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कई व्रती गंगा स्नान के लिए पश्चिम बंगाल के घाटों पर गए। छठ पूजा समितियां और नगर परिषद शहर के घाटों की सफाई करवा रहे हैं। ठाकुरबाड़ी छठ पोखर, टिनबंगला पोखर, काली भाषण पोखर, अखाड़ी पोखर, सिंधीपाड़ा पोखर और शिव शीतला मंदिर पोखर में तैयारी की जा रही है। शहर में छठ पूजा की तैयारी को लेकर बड़े-बड़े तोरण द्वार तथा लाइट गेट लगाए जा रहे हैं। वहीं, छठ पूजा समिति भी पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे हुए हैं छठ घाट में सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित की जाती है और सूर्य देव की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे हुए हैं। वहीं, इस वर्ष पहली बार नगर परिषद की ओर से छठ घाट के पास आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है, जिसका थीम छठ पूजा पर आधारित है। वही बनाए जा रहे हैं पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है. पर्व के लिए बाजारों में सूप, दउरा, फल और पूजा सामग्री की खरीदारी हो रही है। शहर में छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। भगवान बलभद्र की पूजा की गई ब्याव विवाह भवन में विहत समाज की ओर से 85 छठ व्रतियों को मुफ्त सूप, पूजा सामग्री और गंगाजल दिया गया। वितरण से पहले भगवान बलभद्र की पूजा की गई। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव अशोक प्रसाद भगत, कृष्ण भगत, प्रेम भगत, रिंकू भगत, धर्मेंद्र सिंह और विश्वनाथ भगत समेत समाज के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बारी-बारी से व्रतियों को सामग्री दी। अशोक भगत ने बताया कि समाज हर साल व्रतियों को मुफ्त सूप, पूजा सामग्री और गंगाजल देता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। मौके पर मौजूद समाज के किसन भगत ने बताया कि छत आस्था का महापर्व है और इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।
Source link