Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में अवैध शराब जब्त पांच तस्कर गिरफ्तार टोटो से स्टेशन ले जाने की थी तैयारी तीन महिलाएं भी शामिल…




पलामू पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टोटो वाहन से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की और इस दौरान तीन महिलाओं सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टोटो वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को रविवार देर रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि तोलरा की ओर से एक टोटो में अवैध देशी शराब लादकर लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचाई जाएगी। यहां से ट्रेन के माध्यम से शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। टीम ने सिल्वर रंग के टोटो को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो से 24 पेटी टनाका कंपनी की 590 बोतल, तीन हैंड बैग में रॉयल डिलक्स कंपनी की 290 बोतल और चार पेटी छबीली कंपनी की 150 बोतल देशी शराब बरामद हुई। कुल 1,030 बोतल देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से प्रमीला देवी, रिकी देवी, रिंकु देवी, रमेश राम उर्फ बुगंल और सुनिल कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। इनमें से चार आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी पलामू के रेहला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में विश्रामपुर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, पुअनि शैलभ कुमार, सअनि अखिलेश कुमार, विश्रामपुर थाना के सशस्त्र बल और नौगढ़ा ओपी के पुलिसकर्मी शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top