Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में युवक का जंगल से मिला शव टैटू से हुई पहचान चार दिनों से था लापता परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या…




पलामू में 26 साल के पंकज उरांव का शव बुधवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटुआ जंगल से मिला। पंकज पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव का रहने वाला था। शव की हालत देखकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा है। पंकज 19 सितंबर की शाम करीब पांच बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 22 सितंबर को पाटन थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता के घने जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पंकज के परिवार वाले भी वहां आ गए। चप्पल, हाथ पर बने टैटू और एक हाथ में पहने चांदी के ब्रेसलेट से शव की पहचान पंकज उरांव के तौर पर हुई। शव खराब हो चुका था। उसका गला कटा हुआ था और चेहरा पत्थर से कुचला हुआ मिला। परिवार वालों के मुताबिक, पंकज का अपनी पत्नी से कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी चियांकी के महादेव माड़ा स्थित मायके में रह रही थी। करीब एक हफ्ते पहले पंकज पत्नी को लेने गया था, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। परिवार वालों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और ससुराल पक्ष से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल करने को कहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top