Last Updated:
Akhilesh Yadav Satire: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग तीखी होने के साथ-साथ दिलचस्प मोड़ ले चुकी है. बुधवार को अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी बोलोगे तो सवाल का जवाब दूंगा’ वाले बयान की चर्चा तेज हो गई है. जानिए इस हंसी-ठिठोली के पीछे की कहानी और अखिलेश का अयोध्या वाला बयान
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ये क्या बोल दिया?
लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले व्यंग्य, नटखट तंज और राजनीतिक भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच नारों, इशारों और बयानों की एक अनोखी जंग छिड़ गई है. हाल ही में लखनऊ में आयोजित अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में ‘मुख्यमंत्री जी कहिए तभी सवाल का जवाब दूंगा’ वाला बयान दिया. यूपी चुनाव से ठीक पहले इस बयान को कई मायने निकाला जा रहा है. कुछ लोग साल 2024 में अयोध्या में अवधेश प्रसाद पर दिए बयान से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग सीएम योगी से जोड़कर देख रहे हैं. आखिर यह बयान अखिलेश में हंसी-मजाक में दिया या फिर जानबूझकर दिया?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए सवाल पूछना शुरू किया, तो अखिलेश ने बीच में ही रोक दिया. अखिलेश यादव गंभीर भाव में हाथों से पन्ने पलटते हुए कहा, पहले जो ये शब्द कह रहे हो वह कहना बंद कर दो.’ फिर उस पत्रकार की ओर देखकर गंभीर मुद्रा में बोले, ‘आप जो कह रहे हो ये कहना बंद कर दो. मुख्यमंत्री जी कहिए.’ इतना कहते ही ताली बजने लगी. फिर अखिलेश ने कहा, ‘सवाल का जवाब तब देंगे जब मुख्यमंत्री जी कहकर बोलोगे.’ पहले तो अखिलेश गंभीर हुए फिर मुस्कुराते हुए कहा. अभी नहीं अभी नहीं ये तो अपने साथी हैं.’
योगी जी नहीं, मुख्यमंत्री जी बोला करो उन्हें।
नहीं तो सवाल का जवाब नहीं दूंगा। pic.twitter.com/Y2ajYuYYJR