Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पश्चिमी सिंहभूम में दंपती का शव मिला सरकारी तालाब के नाले से मिली दोनों की लाश धारदार हथियार से वारकर हत्या की आशंका…




पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी डोंका सिंकु (44) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकु (42) के शव शुक्रवार सुबह एक सरकारी तालाब के नाले से मिले। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जिसका खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। ग्रामीण जब शौच के लिए सरकारी तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने तालाब के नाले में लगभग 20 फीट की दूरी पर पति-पत्नी का शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मुंडा कमल किशोर हेम्ब्रम को इसकी सूचना दी। मुंडा ने फिर कुमारडुंगी थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल पर इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू भी मौजूद थे, जिन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top