Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पाकुड़ में छठ घाटों की सफाई शुरू महिलाओं के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम पूजा के दो दिन मांस मछली की दुकानें बंद रहेंगी…




पाकुड़ जिले में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद शहर के घाटों और प्रखंड प्रशासन ग्रामीण इलाकों के घाटों की सफाई करा रहा है। महिलाओं के लिए घाटों के पास चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। शहर के करीब आधा दर्जन घाटों की दीपावली से पहले सफाई कराई गई थी। बुधवार सुबह से नगर परिषद के सफाईकर्मी फिर से घाटों की सफाई में जुटे हैं। दीपावली के बाद नगर प्रशासन और छठ पूजा समितियां मिलकर सफाई करा रही हैं। तोरण द्वार और पंडाल भी बनाए जा रहे जिला मुख्यालय के कालीभषाण पोखर, टिनबंगला पोखर, तातीपारा स्थित छठ पोखर, ठाकुड़बाड़ी मंदिर छठ पोखर, शिव शीतला मंदिर छठ पोखर और सिंधी पाड़ा स्थित छठ पोखर की सफाई की जा रही है। घाटों के आसपास तोरण द्वार और पंडाल भी बनाए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने बताया कि छठ पूजा के दौरान व्रतियों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए घाटों के पास चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में छठ पूजा के दो दिनों तक मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि छठ पोखरों की सफाई दीपावली से पहले कराई गई थी और अब फिर से सफाई शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने 205 सोलर लाइट दी उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 205 सोलर लाइट दी हैं। इन्हें शहर के साथ-साथ छठ घाटों पर भी लगाया जा रहा है, ताकि व्रतियों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान शहर में सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक है। बाजार में फल के अलावा सूप और दउरा की बिक्री हो रही है। छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी। 14 नवंबर को खरना का अनुष्ठान किया जाएगा। 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 16 नवंबर की सुबह उदयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top