Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पाकुड़ में बच्चे की हत्या कर शव नदी में फेंका आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस और ग्रामीण शव की तलाश में जुटे घरेलू…




पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम गांव में 13 साल के दीनानाथ सिंह की हत्या कर शव परगला नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस और ग्रामीण गुरुवार को बच्चे के शव की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, काफी देर तक खोजने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। आरोपी ने शव नदी में फेंकने की बात कबूल की पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बच्चे की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात कबूल की है। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण आरोपी की निशानदेही पर परगला नदी में बच्चे के शव की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, दीनानाथ सिंह मंगलवार रात अपने पिता के साथ करमा पूजा देखने घर से निकला था। देर रात वह अचानक गायब हो गया। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। बच्चे के पिता हिरानन्दन सिंह ने हिरणपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सेल की मदद से जांच शुरू की। इसी जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया। बेटे को जान से मार देने की धमकी दी थी बच्चे के पिता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि करमा पूजा के दौरान मनोज कुमार, कार्तिक सिंह, पंचानंद सिंह, चिंता देवी और मनोका देवी उनके बेटे को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों के साथ उनका घरेलू झगड़ा हुआ था और उस समय कार्तिक सिंह और मनोज कुमार ने उनके बेटे को जान से मार देने की धमकी दी थी। खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले पर जब पाकुड़ एसडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो पाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top