Last Updated:
Rahul Gandhi Attack Election Commission: बांग्लादेश युद्ध के एक साल बाद भी इंदिरा गांधी को एंटी-इंकंबेंसी का सामना करना पड़ा था. इसी राजनीतिक उदाहरण का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अंदर से उठ रहे सवाल और विपक्ष की आपत्तियां इस बात का प्रमाण हैं कि मौजूदा व्यवस्था लोकतांत्रिक ढांचे और संविधान की नींव को कमजोर कर रही है.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मौजूदा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि बांग्लादेश युद्ध जीतने के ठीक एक साल बाद भी इंदिरा गांधी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी-इंकंबेंसी देखने को मिली थी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल का कहना है कि चुनाव आयोग की कथित धांधलियों के कारण ही लोगों में मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध होने के बावजूद रिजल्ट केवल एक ही पार्टी के पक्ष में आ रहा है. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आयोग के अन्य सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों और विपक्ष की आपत्तियों का हवाला दिया.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें