Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पेड़ से लटका मिला युवती का शव धनबाद के पूर्वी टुंडी के बीरबांध जंगल से बरामद दिन पुरानी होने की आशंका…




धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बड़बाद गांव के टोला बीरबांध स्थित जंगल में एक अज्ञात युवती का शव पलाश के पेड़ से लटका मिला। शव की स्थिति देखकर उसके 4-5 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। जंगल से तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की थी। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने लगे। जंगल में युवती का शव मिलने की चर्चा पूरे इलाके में होने लगी। स्थानीय ग्रामीण बिंदेश्वर सोरेन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने शव उतारकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती कौन थी और किन परिस्थितियों में जंगल तक पहुंची। शव की स्थिति देखकर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही पुलिस मृतका की पहचान करना पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी परिवार की युवती पिछले चार-पांच दिनों से लापता है या घर वापस नहीं लौटी है, तो इसकी सूचना पूर्वी टुंडी थाना पुलिस को दें। इससे शव की पहचान करने में मदद मिल सकती है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान सामने आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top