Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बोकारो में वर्षीय महिला की सांप काटने से मौत खेत से लौटते समय हुआ हादसा रास्ते में ही हो गई बेहोश अस्पताल में…




बोकारो के बैरा बस्ती दुग्ध में सांप के काटने से 65 वर्षीय विधि देवी की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रही थीं। परिजन विनोद टुडू के अनुसार, विधि देवी सुबह खेत की ओर गई थीं। खेत के आसपास जंगली इलाका है। घर लौटते समय उनके पैर में सांप ने काट लिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी लकड़ी से चोट लगी है, इसलिए वे सांप के काटने का पता नहीं लगा पाईं। घर पहुंचने से पहले ही विधि देवी बेहोश होकर गिर गईं। परिजनों ने उन्हें उठाया तो उनके पैर में सांप के काटने का निशान देखा। शुरुआत में उनकी स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ देर बाद दर्द बढ़ने लगा और जिस पैर में सांप ने काटा था, उसमें सूजन आने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी हालत बिगड़ने पर उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर किया गया। परिजन विधि देवी को लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सांप के काटने का समय पर पता न चल पाने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे उनकी जान चली गई। परिवार में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top