Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रनिया सोदे सड़क किनारे मिला जंगली हाथी का शव हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत बिजली के तीन झूलते…




खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रनिया-सोदे मुख्य पथ पर बालिका मध्य विद्यालय, तेतारी के पास गुरुवार को एक विशालकाय जंगली हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथी का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दरअसल, हाथी कोयल नदी की ओर से आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार कर रहा था। तभी सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तीन झूलते तारों की चपेट में आ गया। वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाथी काफी विशालकाय था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और रनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों से फसलों और घरों को बचाने के लिए कई गांवों में ग्रामीणों द्वारा भी बिजली के तार लगाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। गत 2 नवंबर को बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की भी मौत हो चुकी है। वहीं, अब 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हाथी की मौत ने क्षेत्र में बिजली तारों की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की जांच के बाद घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top