चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव में बीती रात अपराधियों ने एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना रात करीब 12:10 बजे की है। बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अपराधियों ने कंपनी कार्यालय को निशाना बनाकर गो
.
कार्यालय आम्रपाली कोल परियोजना के पीओ कार्यालय और सीआईएसएफ कैंप के पास स्थित है। घटना के समय वहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। कंपनी के मुंशी राजेश प्रसाद के अनुसार, अपराधियों ने अचानक कार्यालय पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची।

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव में बीती रात अपराधियों ने एवीएस कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग कर दहशत फैला दी।
राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
घटना के बाद कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। वायरल पत्र में अमन साहू, मयंक सिंह, प्रकाश शुक्ला और राहुल दुबे गैंग का नाम शामिल है। पत्र के माध्यम से अर्श कुमार और आदित्य को सीधे तौर पर धमकी दी गई है।
इसमें कहा गया है कि जल्द फोन पर संपर्क कर मामले को मैनेज नहीं किया गया तो अगली बार कंपनी के किसी कर्मचारी, मुंशी या ड्राइवर को निशाना बनाया जाएगा। पत्र में राज्यभर के कथित अवैध कोयला और बालू कारोबारियों के साथ जमीन कारोबारियों को भी रंगदारी देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी इस पत्र की प्रामाणिकता की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
एसपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग की पुष्टि की
चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने शुरुआती जांच के आधार पर दो से तीन राउंड फायरिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी खुद आधी रात से ही जांच और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। टंडवा थाना पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है। साथ ही रंगदारी और धमकी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक कोयला ढुलाई का काम
एवीएस कंपनी को एनसीसी लिमिटेड से आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर साइडिंग तक कोयला ढुलाई का ठेका मिला है। इसी काम के लिए होन्हे गांव में पीओ कार्यालय के पास कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। यहां कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। फायरिंग के बाद कंपनी के कर्मचारियों में भय का माहौल है।
पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है। साथ ही रंगदारी और धमकी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे ठेका कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई या रंगदारी की मांग वजह है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।