Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में धान की फसल रौंद रहे हाथी सारू बेड़ा बोंगाहारा पुंडी पहुंचे मशाल लेकर रखवाली कर रहे ग्रामीण वन विभाग तैनात…




रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड में 35 से 40 जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। रात करीब 9 बजे पुंडी पंचायत के बोंगाहारा गांव में हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने गांव के आसपास खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया और खा गए। अचानक हाथियों के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हाथियों ने वासुदेव महतो, नरेश महतो, सहदेव तूरी, परमेश्वर महतो, जयनाथ महतो, नकुल महतो, खेमन महतो और ताप्लो मांझी समेत कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों का झुंड बोंगाहारा से रोहड़ा टोला होते हुए तिलैया टांड़ की ओर बढ़ गया। फिलहाल हाथियों ने पुंडी मैगजीन घर के आसपास के जंगलों में डेरा जमा रखा है। दो दिनों से इलाके में घूम रहा हाथियों का झुंड ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड पिछले दो दिनों से सारू बेड़ा, बोंगाहारा, पुंडी और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण रात में मशाल लेकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। हाथियों के डर से लोग जंगल और खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। इससे पहले यही झुंड गुलाब प्रखंड के मगनपुर और लारी इलाके में था। वहां वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद हाथियों का झुंड मांडू प्रखंड के वन क्षेत्र में पहुंच गया। अब आसपास के गांवों में भी हाथियों की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है। मांडू और कुजू की क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के मांडू और कुजू की क्विक रिस्पांस टीम रात में ही बोंगाहारा गांव पहुंची। टीम ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें गांव से दूर खदेड़ने का प्रयास किया। मांडू के वन क्षेत्र पदाधिकारी बटेश्वर पासवान ने बताया कि वन विभाग की टीम रातभर हाथियों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने में जुटी है। झुंड को हजारीबाग या बड़कागांव की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि हाथियों से किसी तरह की अनहोनी नहीं हो। अपील – हाथियों के पास जाकर फोटो-वीडियो नहीं बनाएं वन क्षेत्र पदाधिकारी बटेश्वर पासवान ने ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाथियों को भगाने के लिए उनके पास जाने या उन्हें घेरने की कोशिश नहीं करें। कोई भी व्यक्ति हाथियों के पास जाकर फोटो या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाए। इससे जानलेवा हादसा हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से हाथियों से दूर रखने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से रात के समय अकेले खेतों और जंगलों की ओर नहीं जाने को कहा गया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top