Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Rajdhanwar Chhath Mela 2026 | Giridih Temple Architecture Celebration


गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित ऐतिहासिक राजा छठ घाट पर इस बार छठ महापर्व का नजारा बेहद भव्य होगा। करीब 400 साल पुराने छठ मेले को आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घाट परिसर में श्रद्धालुओं को राजस्थान, दक्षिण भारत और वृंदावन के प्र

.

यहां राजस्थान के सूर्य मंदिर की तर्ज पर भव्य कलाकृति तैयार की जा रही है। वहीं, नदी के बीच टू गेदर ऑफ टेंपल की आकर्षक संरचना बनाई जा रही है। एक अन्य पंडाल को भगवान जगन्नाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिरों की प्रतिकृतियों और आकर्षक सजावट के जरिए पूरे घाट परिसर को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप देने की कोशिश की जा रही है।

मेले की तैयारी की तस्वीरें देखें…

गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित ऐतिहासिक राजा छठ घाट पर इस बार छठ महापर्व का नजारा बेहद भव्य होगा।

गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित ऐतिहासिक राजा छठ घाट पर इस बार छठ महापर्व का नजारा बेहद भव्य होगा।

करीब 400 साल पुराने छठ मेले को आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

करीब 400 साल पुराने छठ मेले को आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

घाट परिसर में श्रद्धालुओं को राजस्थान, दक्षिण भारत और वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी।

घाट परिसर में श्रद्धालुओं को राजस्थान, दक्षिण भारत और वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी।

श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होंगी झांकियां

इस बार मेले में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पंडालों के निर्माण के साथ इन झांकियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ पर्व के अवसर पर पूरा घाट परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा।

मंदिरों की कलाकृतियां, आकर्षक प्रवेश द्वार और विद्युत सज्जा मेले की भव्यता बढ़ाएंगे। आयोजन से जुड़े लोगों की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रसिद्ध मंदिरों की स्थापत्य कला और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिले। इससे छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा के साथ-साथ मेले का भ्रमण भी खास अनुभव बनेगा।

इस बार मेले में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इस बार मेले में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पश्चिम बंगाल के कारीगर गढ़ रहे स्वरूप

मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से कुशल कारीगरों और कलाकारों को बुलाया गया है। ये कारीगर दिन-रात मेहनत कर मंदिरों की प्रतिकृतियां, पंडाल और झांकियां तैयार कर रहे हैं। उनकी शिल्पकला से घाट परिसर को नया रूप दिया जा रहा है।

निर्माण कार्य में बारीकी और आकर्षक डिजाइन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। करीब 400 साल पुराने इस मेले की परंपरा को बनाए रखते हुए हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है। मेले की सजावट और भव्यता को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है।

मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से कुशल कारीगरों और कलाकारों को बुलाया गया है।

मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से कुशल कारीगरों और कलाकारों को बुलाया गया है।

झारखंड, बिहार और बंगाल से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु

राजधनवार का ऐतिहासिक छठ मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान रखता है। यहां झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। इस बार भी राजा छठ घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

छठ महापर्व के दौरान व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, मेले में मंदिरों की प्रतिकृतियां, झांकियां और आकर्षक सजावट लोगों को अपनी ओर खींचेंगी। आस्था, कला और संस्कृति का यह संगम राजधनवार के छठ मेले को खास पहचान देता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top