Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

श्रावणी मेला में गया मधुपुर के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए कल से होगा परिचालन गया से शाम…




पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया और मधुपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन निर्धारित अवधि में प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी। गया स्टेशन से शाम 5 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी। अन्य यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी
वापसी में, 03653 मधुपुर-गया मेमू स्पेशल 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 12 बजे गया पहुंचेगी। इससे श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी। जसीडीह स्टेशन श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव से संबंधित जानकारी की पुष्टि कर लें। श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top