Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सस्ते सामान से मिट्टी के हाथियों की बिक्री घटी साल से मूर्तियां बना रहे कारीगर पुश्तैनी काम छोड़ने की कगार पर…




छठ पूजा में कोसी भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के हाथियों की बिक्री घटने से स्थानीय कारीगरों की कमाई पर असर पड़ा है। बाहर से आने वाली बनी-बनाई मूर्तियों के कारण 40 साल से यह काम कर रहे सृष्टि पद कुंभकार पुश्तैनी धंधा छोड़ने की सोच रहे हैं। कोसी भरने की परंपरा में मन्नत पूरी होने पर व्रती मिट्टी के हाथी पर दीये रखकर छठी मइया की पूजा करते हैं। इस वजह से छठ में कुंभकारों के बनाए मिट्टी के हाथियों का खास महत्व है। सृष्टि पद बताते हैं कि पहले कारीगर कम थे, इसलिए उन्हें मेहनत का सही दाम मिल जाता था। अब बाहर से आने वाले सामान की भरमार के कारण स्थानीय कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। उनके मुताबिक, पिछले साल दीये 10 से 15 रुपये दर्जन बिकते थे। इस बार दाम घटकर 5 से 10 रुपये दर्जन रह गए हैं। कोसी भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के हाथी भी 200 से 350 रुपये के बीच बेचने पड़ रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि मिट्टी तैयार करने से लेकर हाथी और मूर्तियां बनाने और रंगने तक में काफी मेहनत लगती है। इसके बावजूद ग्राहक दो रुपये ज्यादा देने को तैयार नहीं होते। पिछले साल करीब 60 मूर्तियां और दूसरे सामान नहीं बिके थे। नुकसान के डर से सृष्टि पद ने इस बार उत्पादन कम कर दिया है। उनका कहना है कि हालात ऐसे ही रहे, तो परिवार चलाने के लिए उन्हें पुश्तैनी कला छोड़कर दूसरा व्यवसाय अपनाना पड़ेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top