Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुमला में बेटे ने पिता को लोढ़ा से मारा मौत मां को भी पीटा मेले से लौटे छोटे बेटे को माता पिता खून…




गुमला में बुधवार की रात बेटे ने अपने पिता को लोढ़ा से वारकर मार डाला। वहीं, बीच-बचाव में आई मां पर भी उसने हमला कर दिया। घटना करंज थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव में हुई। पुलिस ने आरोपी गोईरी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का छोटा बेटा सुनित मुंडा रात में जब मेले से घर लौटा तो मां जितनी देवी और पिता लालू मुंडा (50)को खून लथपथ पड़ा देखा। मां सदर अस्पताल में इलाजरत
सुनित ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में लालू मुंडा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां जितनी देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुनित मुंडा ने बताया कि उसका बड़ा भाई गोइरी मुंडा कोई काम नहीं करता था और हमेशा शराब के नशे में घर पर विवाद करता था। बीती रात भी उसका माता-पिता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोहरी ने लोढ़ा से वार कर दिया।

लोगों ने बताया बड़े भाई ने की मारपीट
सुनिता के अनुसार, 11 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह तेतरबिरा से मेला देखकर घर लौटा था। घर पहुंचने पर उसने माता-पिता को जमीन पर बेहोश पाया। दोनों के सिर और चेहरे से खून निकल रहा था। आसपास के लोगों ने उसे बताया कि उसके बड़े भाई गोईरी मुण्डा ने दोनों के साथ मारपीट की थी। इधर, सूचना मिलने पर गुमला सदर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top