Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हजारीबाग में ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षिका की होली क्रॉस स्कूल की शिक्षिका सोनाली लता की गई जान चालक गिरफ्तार…




हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में होली क्रॉस स्कूल की शिक्षिका सोनाली लता की मौत हो गई। हादसा इचाक मोड़ के पास हुआ, जहां स्कूटी सवार शिक्षिका ट्रेलर की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार सोनाली लता अपने पुरुष मित्र लकी के साथ स्कूटी से इचाक से हजारीबाग लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूटी ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में सोनाली को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लकी भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भागा चालक घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस ने ट्रेलर का पीछा शुरू किया। पुलिस ने कोर्रा थाना क्षेत्र में ट्रेलर को रोककर चालक को पकड़ लिया। हादसे में शामिल ट्रेलर को हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया। इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ट्रेलर और चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। धनबाद की रहने वाली थीं सोनाली सोनाली लता मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं। वह हजारीबाग में किराए के मकान में रहकर होली क्रॉस स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करती थीं। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top