Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हाथियों ने मेले से लौट रहे युवक को कुचला पिता ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान वन विभाग ने की हाथियों से दूरी…




गुमला जिले के बसिया प्रखंड के सुकुरडा गांव में मेले से लौट रहे 35 वर्षीय भोला सिंह को जंगली हाथियों के झुंड ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता धर्म सिंह पेड़ पर चढ़ गए, जिससे उनकी जान बच गई। पिता-पुत्र सरईडी गांव लौट रहे थे। वे मेले में संस्कृत नागपुरी कार्यक्रम देखकर घर जा रहे थे, तभी उनका सामना हाथियों से हो गया। सूचना मिलने पर वनपाल शेखर सिंह और बसिया थाने की पुलिस रात में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए अभियान शुरू प्रशासन ने हाथियों को बस्तियों से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। परिजनों को तत्काल 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। बाकी मुआवजा आगे की कार्रवाई पूरी होने के बाद देने की बात कही गई है। मृतक के भाई रामधारी सिंह ने बताया कि 24 हाथियों का झुंड पिछले महीने से इलाके में घूम रहा है। झुंड ने लोगों की फसलों और घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। इलाके में हाथियों की मौजूदगी से लोग चिंतित हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top