Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

करोड़ के घोटाले में की कार्रवाई जमशेदपुर के तीन और बंगाल के चार ठिकानों पर छापेमारी कारोबारी रिकॉर्ड की जांच…




734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने जमशेदपुर के तीन और पश्चिम बंगाल के चार ठिकानों पर कार्रवाई की। यह कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य आरोपियों से जुड़े मामले की जांच का हिस्सा है। ED की टीम ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल, उनके अकाउंटेंट संजय पारेख और संबंधित लोगों के ठिकानों पर पहुंची। जांच में पता चला कि बिना असली माल की सप्लाई के ऐसी कंपनियों से इनवाइस लिए गए, जिनका अस्तित्व नहीं था। इन फर्जी इनवाइस से नकली जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। छापेमारी के दौरान ED टीमें दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही हैं। अब तक क्या मिला, इसकी आधिकारिक जानकारी ED ने नहीं दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top