Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

इस छोटे से राज्य में आएगा लाख करोड़ का निवेश एआई और डाटा सेंटर का बनेगा हब…


Last Updated:

Job & Investment : कभी सिर्फ खनन और स्टील कारखानों के लिए प्रसिद्ध रहा ओडिशा अब तकनीक का गढ़ बनता जा रहा है.प्रदेश को हाल में 27 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें ज्यादातर एआई, डाटा सेंटर और डिजिटल इन्फ्रा को स्थापित करने के लिए हैं. इन प्रस्तावों के तहत करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है और 50 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा हो सकते हैं.

छोटे से राज्य में आएगा 2.5 लाख करोड़ का निवेश, एआई और डाटा सेंटर का बनेगा हबZoom

ओडिशा में 27 कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिया है.

नई दिल्ली. कभी विकास की दौड़ में काफी पीछे चल रहे ओडिशा की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की अगुवाई में हाल में हुई बैठक में राज्य को 2.47 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है. खास बात ये है कि इसमें से सबसे ज्यादा निवेश एआई और डाटा सेंटर बनाने में किया जा रहा है.इसका मतलब है कि अभी तक जिस राज्य में कंपनियां पैसे लगाने को तैयार नहीं थी, वहां अब निवेश का सबसे बड़ा अवसर दिख रहा है.

दरअसल, ओडिशा में अडानी समूह और SentraForge AI ने अपना सबसे बड़ा डाटा सेंटर प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान किया है. यह अब तक का प्रदेश का सबसे बड़ा इन्फ्रा प्रोजेक्ट होगा. अभी तक खनन और पारंपरिक क्षेत्रों निवेश पर निर्भर इस राज्य में अब डाटा सेंटर, एआई, आईटी और डिजिटल इन्फ्रा के प्रोजेक्ट आना बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है. सीएम ने बताया कि राज्य को कुल मिलाकर 27 परियोजनाओं का प्रस्ताव मिला है, जिसकी कुल राशि करीब ढाई लाख करोड़ रुपये है.

50 हजार से ज्यादा नौकिरयां
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 2.47 लाख करोड़ रुपये के निवेश से प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा नौकिरयां पैदा होंगी. प्रस्तावित 27 परियोजनाओं को 15 जिलों में पूरा किया जाएगा. इसमें से 1.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश एआई और डाटा सेंटर में किया जाएगा. अडानी समूह की सब्सिडियरी कंपनी हाई डेंसिटी डाटा सेंटर लिमिटेड ने 1.04 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर पार्क बनाने का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट से करीब 10 हजार रोजगार पैदा होने का अनुमान है.

एचसीएल सहित अन्य कंपनियां भी आएंगी
टेक कंपनी एचसीएल ने भी खोरदा जिले में 14,257 करोड़ के निवेश से एआई-ऑप्टमाइज्ड डाटा सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया है. इससे करीब 400 रोजगार पैदा होने की संभावना है. इसके अलावा SentraForge AI Ltd ने भी पुरी में एआई डाटा सेंटर और ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर बनाने की बात कही है. इस पर करीब 22,634 करोड़ का निवेश होगा और 2,320 रोजगार पैदा होने की संभावना है.RKD Construction Private Limited ने भी कटक में 1,500 करोड़ के निवेश से डाटा सेंटर लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर तकनीकी कंपनियों का हब बनकर उभर रही है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top