Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोयल नदी में डूबे पांचवें किशोर का मिला शव करम डाली विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा घटना के घंटे बाद दूसरे जिले…




पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव में करमा पूजा के दौरान कोयल नदी में डूबे पांच लड़कों में से पांचवें का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। 10 साल के हेमंत कुमार सिंह का शव शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के बेलचंपा के पास कोयल नदी से मिला। बुधवार को करम डाली विसर्जित करते समय पांच लड़के तेज धार की चपेट में आकर डूब गए थे। हेमंत कुमार सिंह, सुनील सिंह के 10 वर्षीय बेटे थे। इस हादसे के बाद से ही पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन उनकी तलाश में लगे थे। नदी की तेज धार और गहराई के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही थीं। चार का शव घटना के दिन ही मिल गया था इस हादसे में नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12) और विशाल पासवान (16) की भी मौत हो गई थी। इन चारों के शव बुधवार को ही बरामद कर लिए गए थे। ये सभी पतरिया गांव के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन जिला प्रशासन ने हेमंत की तलाश के लिए पटना से NDRF की टीम बुलाई थी। गुरुवार को NDRF की 30 सदस्यीय टीम बोकेया पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह बेलचंपा के पास नदी में हेमंत का शव मिलने की जानकारी मिली। कैसे हुआ था हादसा पलामू के चैनपुर के बोकया गांव स्थित कोयल नदी घाट पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे करमा विसर्जन के दौरान एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए चार लोग नदी में उतरे, पर तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण पांचों डूब गए। मृतकों में हेमंत के अलावा अमित कुमार ठाकुर (20), विशाल कुमार पासवान (16), आदर्श सिंह राजा (12) और नीतीश कुमार सिंह (20) शामिल हैं। चार शव मिलने के बाद भी हेमंत की तलाश जारी थी। दो दिन तक परिवार और ग्रामीण नदी किनारे उसके मिलने की उम्मीद लगाए रहे। शुक्रवार सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। पतरिया गांव में इस घटना के बाद से गम का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top