Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हैदर अली की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार मो सनाउल्लाह अंसारी नवादा से लौटकर धनवार के महाराजा होटल में छिपा था…




गिरिडीह पुलिस ने मो. हैदर अली की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मो. सनाउल्लाह अंसारी (26) को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के नवादा से लौटकर धनवार के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपा था। पुलिस के मुताबिक, धनवार थाना क्षेत्र में 5 नवंबर को हैदर अली की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में धनवार थाना कांड संख्या 287/26 दर्ज किया गया। सनाउल्लाह अंसारी मामले में प्राथमिक आरोपी था और घटना के बाद से फरार था। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार को बताया कि 8 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नवादा में छिपा है। इसके बाद विशेष पुलिस टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए नवादा भेजा गया। टीम ने नवादा में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी गिरिडीह लौट आया और धनवार के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिप गया। पुलिस को उसके ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद होटल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top