Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची के सागर ने बनाए फिल्म रामायण के कवच युद्ध सीन में दिख रहा झारखंडी हुनर असम के कारीगरों के साथ तैयार किया…




फिल्म ‘रामायण’ के भव्य एक्शन और वॉर सीन्स में भगवान श्रीराम (रणबीर कपूर) और लक्ष्मण (रवि दुबे) द्वारा पहना गया अनोखा ‘कवच’ (आर्मर) इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। खर-दूषण के साथ युद्ध के दौरान दिखा यह कवच किसी आधुनिक मशीन या प्लास्टिक से नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर के बांस और प्राकृतिक रेशों से पारंपरिक कारीगरों द्वारा पूरी तरह हाथ से तैयार किया गया है। इस खास प्राकृतिक कवच को डिजाइन करने और पर्दे पर जीवंत रूप देने में कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार के साथ रांची के धुर्वा निवासी युवा डिजाइनर सागर श्रीध ने अहम भूमिका निभाई है। वे इसमें फर्स्ट कॉस्ट्यूम अ​सिस्टेंट के रूप में काम किए हैं। निफ्ट शिलांग से पढ़ाई के दौरान बेस्ट डिजाइन कलेक्शन अवॉर्ड विजेता सागर ने सिटी भास्कर के साथ अपने अनुभव और इस कवच को बनाने की पूरी इनसाइड स्टोरी साझा की। पढ़ाई के दौरान बैम्बू और ‘वॉटर हाइसिंथ’ पर किया ट्रायल सागर बताते हैं कि राम-लक्ष्मण के वनवास लुक में नेचुरल मैटेरियल जैसे केन, बांस ही यूज कर सकते थे, जिससे फ्लेग्जिबिलिटी भी रहे। निफ्ट शिलांग में पढ़ाई के दौरान मिले हैंडीक्राफ्ट अनुभव के आधार पर बैम्बू और ‘वॉटर हाइसिंथ’ (पानी-मिट्टी घास) पर ट्रायल शुरू हुआ। निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी व जूही पांडेय के संपर्कों से असम के बारपेटा स्थित एनजीओ संचालक अब्दुल मलिक तक पहुंच बनी। हुनरमंद कारीगर जैनुल आबदीन ने बांस की बारीक बुनाई से कवच का पहला ढांचा तैयार किया। जब रणबीर कपूर पर पहला सैंपल ट्रायल किया गया, तो फाइट के दौरान कुछ चुभन और मूवमेंट की दिक्कतें सामने आईं। इसे ठीक करने और परफेक्ट फिटिंग के लिए मुंबई से गुवाहाटी और बारपेटा के 5-6 चक्कर लगे। अंततः जब फाइनल रॉ प्रोडक्ट तैयार हुआ, तो उस पर रंगाई, फिनिशिंग और इम्बेलिशमेंट कर उसे पौराणिक और प्रामाणिक रूप दिया गया। माली, कुबेर और मारीच के कॉस्ट्यूम में भी रांची की छाप सागर श्रीध सिर्फ कवच तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने मुख्य कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार के गाइडेंस में टीम के साथ काम करते हुए ‘रामायण’ के कैरेक्टर्स के कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में बड़ी जिम्मेदारी संभाली। फिल्म में माली, कुबेर और मारीच के कई कॉस्टयूम्स सागर और उनकी टीम ने तैयार किए। सेकेंडरी कॉस्ट्यूम में भी योगदान रहा है। 2023 से 2025 के जून तक करीब ढाई साल लगातार इस प्रोजेक्ट पर टीम के साथ काम किया। धुर्वा से झारक्राफ्ट और बॉलीवुड के बड़े कैनवास तक सागर श्रीध के पिता स्व. कमलाकर कुमार एलआईसी में थे। मां रीमा कुमारी गृहिणी हैं। डीएवी धुर्वा से शुरुआती पढ़ाई के बाद ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल से 12वीं की। फिर फैशन डिजाइन में रुचि से निफ्ट शिलांग (2011-2015 बैच) से फैशन डिजाइनिंग की व निफ्ट के सर्वोच्च सम्मान ‘बेस्ट डिजाइन कलेक्शन अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए। मुंबई के कॉपरस्टोन में काम करते हुए 2016 की फिल्म ‘वजह तुम हो’ में कॉस्ट्यूम सपोर्ट दिया। फिर रांची में वस्त्र मंत्रालय को ज्वॉइन किया और गोड्डा में लोकल बुनकरों के स्किल डेवलपमेंट और बाद में झारक्राफ्ट में बतौर टेक्सटाइल डिजाइनर कम मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सेवाएं दीं। कई मूवी में भी काम करने का अनुभव है। ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’, डिज्नी हॉटस्टार की ‘महाभारत’ और इंडिपेंडेंट फिल्म ‘दंतेवाड़ा’ में भी काम किए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top