Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में मिलावटी घी बनाने का खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग ने मकान में मारा छापा क्विंटल घी पाम ऑयल और उपकरण जब्त…




छठ पूजा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़ स्थित एक मकान में छापा मारकर 12 क्विंटल तैयार घी, पाम ऑयल, वनस्पति घी और घी बनाने के उपकरण जब्त किए। विभाग को मकान में मिलावटी घी तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद को गुरुवार को यह सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और थाने के अन्य अधिकारियों के साथ रात में मकान में छापा मारा। यह मकान रवि श्रीवास्तव का है। अभिषेक आनंद ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए विभाग जिले में खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। मिलावट की सूचना मिलने पर ताराटांड़ में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मकान में वनस्पति घी और पाम ऑयल मिलाकर घी बनाया जा रहा था। घी के डिब्बों पर पूजा में इस्तेमाल की बात लिखी थी। डिब्बों पर गाय और लड्डू गोपाल के चित्र भी बने थे। अभिषेक आनंद के मुताबिक, ग्रामीण इसे खाने का घी समझकर इस्तेमाल कर सकते थे। घी बनाने वाली जगह का पता भी अंकित नहीं
अभिषेक आनंद ने कहा कि नियमानुसार गाय और लड्डू गोपाल की तस्वीर पर कट का निशान होना चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति उसे खाने का घी ना समझ सके। उन्होंने कहा कि साथ ही उक्त स्टीकर पर घी बनाने वाली जगह का पता भी अंकित नहीं है, जो खाद्य सुरक्षा नियमों की अवहेलना है। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार की त्रुटियां हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस मिलावटी घी को बाजार में गलत इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल घी तैयार करने के लिए उपयोग किए जाने वाले पाम ऑइल, वनस्पति घी से तैयार किए जा चुके घी सहित घी तैयार करने वाले उपकरणों को जब्त कर मकान में ही सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। ऐसे में पूजा को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इन सबके बीच छठ में सबसे ज्यादा घी की डिमांड होती है। चूंकि इस पर्व में अधिकांश पकवान घी से ही तैयार किए जाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top