Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बाइक से सड़क पर गिरे लेखपाल ट्रक ने रौंदा मौत दो बाइक की टक्कर से हादसा चौपारण बीआरसी में थे कार्यरत ड्राइवर फरार…


हजारीबाग के हुटपा के पास दो बाइक की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से लेखपाल विष्णुनाथ रविदास की मौत हो गई। हादसा देर शाम सदर प्रखंड क्षेत्र में हुआ।

.

विष्णुनाथ रविदास चौपारण प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में लेखपाल थे। उन्हें विष्णुगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

वह विष्णुगढ़ में विभागीय काम निपटाने के बाद टाटीझरिया के रास्ते हजारीबाग स्थित अपने घर लौट रहे थे।

हुटपा के पास उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

विष्णुनाथ हजारीबाग शहर के खिरगांव मोहल्ले के सिरका टोला के निवासी थे।

विष्णुनाथ हजारीबाग शहर के खिरगांव मोहल्ले के सिरका टोला के निवासी थे।

पुलिस ने ट्रक लिया कब्जे में

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बाद में ट्रक जब्त कर लिया।

विष्णुनाथ हजारीबाग शहर के खिरगांव मोहल्ले के सिरका टोला के निवासी थे।

मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में किसी की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top