Last Updated:
Operation Sindoor Bholari Airbase Story: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के हमले को लेकर एयर मार्शल नागेश कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. उनके मुताबिक, मिशन के वक्त उन्होंने एयर चीफ एपी सिंह से विमानों की वास्तविक स्थिति को लेकर पूरी जानकारी शेयर नहीं की थी. पायलट सुखोई-30 MKI विमानों में तैयार बैठे थे और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कपूर ने समय को लेकर सच छिपाया. बाद में इन विमानों ने भोलारी एयरबेस के एक अहम हैंगर को निशाना बनाया. कपूर ने बताया कि बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने उन्होंने एयर चीफ से इस ‘झूठ’ का जिक्र किया. एपी सिंह ने मुस्कुराकर कहा कि उन्हें पहले से पता था.
ऑपरेशन सिंदूर में भोलारी एयरबेस मिशन का राज खुला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: 10 मई 2025 की सुबह सब कुछ बेहद सामान्य दिख रहा था, लेकिन भारतीय वायुसेना के एक ऑप्स रूम में माहौल बिल्कुल अलग था. सामने पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस था. निशाने पर एक ऐसा हैंगर था, जिसके भीतर पाकिस्तान एयर फोर्स का बेहद अहम SAAB Erieye एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल जेट मौजूद होने की जानकारी थी. दूसरी तरफ भारतीय फाइटर जेट्स के कॉकपिट में पायलट तैयार बैठे थे. हथियार लोड थे. फ्यूल भरा था. हर सिस्टम की जांच हो चुकी थी. तभी एयर चीफ का फोन आया. सवाल सीधा था… जेट्स कहां हैं? साउथ वेस्ट एयर कमांड के तत्कालीन प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर जानते थे कि उनके पायलट अभी उड़ान भरने वाले नहीं हैं. फिर भी उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने पूरे ऑपरेशन सिंदूर मिशन के तहत इस स्ट्राइक की दिशा तय कर दी.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…
और पढ़ें